Korba News : कार्तिक स्नान करने पहुंचे 6 सदस्य बांगो डेम के पानी के बीच फंसे गोताखोर की मद्दत से किया रेस्क्यू।

संक्षेप

जल समूह का आनंद लेने में मशगूल 2 परिवारों की 6 सदस्यों पर खतरा

Korba News : कार्तिक स्नान करने पहुंचे 6 सदस्य बांगो डेम के पानी के बीच फंसे गोताखोर की मद्दत से किया रेस्क्यू।

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ कोरबा । बांगो बांध के अथाह जल के बीच 2 परिवार के 6 सदस्य उस वक्त फंस गए जब बांध से अचानक पानी छोड़ा गया। बांध का पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाई गई थी जिसे दोनो परिवार के किसी भी सदस्य ने ध्यान नहीं दिया। जब जल समूह में फंसे लोगों की जानकारी बांध प्रबंधन और बागों पुलिस को मिली तब स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी 6 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
दरअसल बाकीमोगरा क्षेत्र में रहने वाले 2 परिवार कार्तिक पूर्णिमा स्नान और पिकनिक मनाने के उद्देश्य से बांगो बांध गए हुए थे। दोनों परिवार के सदस्य बांध के भीतरी हिस्से में बने टीले में बैठे हुए थे। इसी दौरान बांध के कर्मचारियों ने पानी निकासी के लिए सायरन बजाया। जिस पर किसी का ध्यान नही गया और सभी अथाह जल समूह का आनंद लेने में मशगूल हो गए इस दौरान बांध के कर्मचारियों ने पानी छोड़ दिया। टीले में बैठे सदस्यों को  छोड़े गए पानी का पता ही नहीं चला। जब बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ा तो सभी के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों की सांस भी थम गई।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डैम प्रबंधन और बागों पुलिस को दी। सूचना पर बांगो थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों परिवारों को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू किया और घंटो मशक्कत के बाद सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment