Bijapur News : मछली पकड़ने गए 19 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत,

संक्षेप

पिता ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

Bijapur News : मछली पकड़ने गए 19 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत,

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बीजापुर : जिले में रविवार को मछली पकड़ने गए 19 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृत छात्र बीजापुर कॉलेज हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है की छात्र चंदन ककेम (19) निवासी ईलमिड़ी रविवार को मछली पकड़ने जैतालुर तालाब में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था, तभी तालाब में डूबने से छात्र की मौत हो गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहायक केएस मशराम ने बताया कि जिस छात्रावास में रहकर छात्र अध्ययन करता था वहां के आश्रम अधीक्षक  ने जानकारी दी की एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। फिर उसके बाद आश्रम अधीक्षक, मण्डल संयोजक और नगरसेना की टीम के साथ मैं स्वयं  आधीरात तक छात्र की तलाश कर रहे थे। सोमवार को छात्र का शव तालाब के किनारे मिला पुलिस को मैंने इस घटना की जानकारी दे दी है।

पिता ने जताई हत्या की आशंका 
इस घटना के बाद मृत छात्र के पिता लिंगैया ककेम ने कहा है की मेरे पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हुई है या इसकी हत्या हुई है ? इसकी जाँच होनी चाहिए। छात्र के पिता ने कहा की मुझे शक है की मेरे पुत्र की हत्या की गई है। मेरे बेटे के कान से खून बह रहा था। ऐसे में मौत की असली वजह सामने आनी चाहिए। बीजापुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया की यह घटना रविवार की है। हमारे पास सूचना आई थी की कॉलेज के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। जिसके बाद हमने मृत युवक के शव को बरामद कर लिया है। छात्र का पीएम किया जा रहा है और युवक की मौत डूबने से हुई है या कोई और अन्य कारण है इसकी जांच की जा रही है।
Comment
Comment
Comment