Raipur News : 6 साल की मासूम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में हुआ दर्दनाक मौत

संक्षेप

ट्रक ने 6 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत,

Raipur News : 6 साल की मासूम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में हुआ दर्दनाक मौत

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर। तिल्दा नेवरा पास लगे ग्राम बिलारी में बुधवार की शाम लगभग  6 बजे  तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को अपनी चपेट में ले लिया , मासूम ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया । वही मौके पर मासूम बच्चे की माँ  फुट फुट कर बिलखती रही। गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चक्का जाम को हटवाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिलारी निवासी मयंक यदु उम्र 6 वर्ष सड़क पार कर रहा था, तभी तिल्दा की ओर से तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। लोगो ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे और शव को अस्पताल पहुंचाकर मामला शांत करवाया।
Comment
Comment
Comment