Raipur News : रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के आवास के सामने कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक

संक्षेप

रायपुर जीई रोड स्थित साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान,

Raipur News : रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के आवास के सामने कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर में चौपाटी हटाने पर मचा बवाल, कांग्रेस का देर रात धरना, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोगरायपुर। जीई रोड स्थित एनआईटी के पास साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर शहर में शुक्रवार देर रात से ही राजनीतिक बवाल मचा रहा। नगर निगम द्वारा चौपाटी हटाने की तैयारी की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने समर्थकों और दुकानदारों के साथ मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को मनमाना बताते हुए विरोध जताया। इसी दौरान रात में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के घर के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।शनिवार सुबह नगर निगम अमला और पुलिस बल जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ चौपाटी हटाने पहुंचा। पुलिस ने पहले क्षेत्र को घेरा और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते रहे और दुकानदारों ने कार्रवाई को अपनी आजीविका पर हमला बताया। उनका कहना था कि प्रशासन बिना पुनर्वास व्यवस्था के चौपाटी हटा रहा है।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कुछ लोगों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम के आदेश के अनुसार की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
Comment
Comment
Comment