Janjgir Champa News : तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आया युवक , युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम ,,

संक्षेप

हाइवा की चपेट में बाइक सवार युवक कि मौके पर मौत

Janjgir Champa News : तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आया  युवक , युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम ,,

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ जांजगीर-चांपा। जिले के जावलपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण युवक की  मौके पर ही मौत हो गई।  हाइवा बलौदा के कोलवासरी से कोयला लेकर आ रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जांजगीर नैला-बलौदा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मृतक युवक की पहचान हरि राम खैरवार के रूप में हुई है, जो बरबसपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है ।

ग्रामीणों का कहना है की ट्रक हाइवा  नो एंट्री के समय भी तेज गति से चलते हैं, जिससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश  है।
Comment
Comment
Comment