Sarangarh News : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सारंगढ़ के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में सम्मान

संक्षेप

अभाअग्र सम्मेलन सारंगढ़ के पदाधिकारी सम्मानित

Sarangarh News : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सारंगढ़ के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में सम्मान

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रायपुर (छत्तीसगढ़) के नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 जुलाई को रायपुर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, झारखंड-रांची के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला सारंगढ़ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजेश धनानियां, जिला अध्यक्ष आशीष केडिया, उपजिला अध्यक्ष कमल बंसल, ईश्वर अग्रवाल, नरेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

मुख्य संगठन द्वारा जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। संगठन ने बताया कि सारंगढ़ जिला इकाई द्वारा शीघ्र ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान स्वरूप प्राप्त प्रतीक चिन्ह भेंट किए जाएंगे।
Comment
Comment
Comment