Balod news : बालोद। ग्रामीण स्तर पर सिविल डिफेंस प्रशिक्षण से साइबर क्राइम जागरूकता तक—महिला कमांडो देंगे नया

संक्षेप

नवरात्रि पर महिला कमांडो चलाएंगी नवजन कल्याण अभियान

Balod news : बालोद। ग्रामीण स्तर पर सिविल डिफेंस प्रशिक्षण से साइबर क्राइम जागरूकता तक—महिला कमांडो देंगे नया

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद। महिला कमांडो जनकल्याणकारी कार्यों में पूर्ण निष्ठा रखती हैं और इन्हें पूरी श्रद्धा से पूरा भी करती हैं। हाल ही नागपुर के एक कार्यक्रम में सिंगापुर की नीतु गुजराल महिला कमांडो के कार्यों से प्रभावित होकर बालोद आने की इच्छा जताई। उन्होंने सिंगापुर में भी आमंत्रित करने का वादा किया।नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला कमांडो अपने-अपने ग्रामों में नवजन कल्याणकारी कार्य शुरू करेंगी। इनमें ग्राम स्तर पर सिविल डिफेंस प्रशिक्षण देकर लोगों को तैयार करना, बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करना शामिल है। साइबर क्राइम से बचाव की जागरूकता फैलाएंगी। घर का पानी गलियों में न बहे, इसके लिए सोख्ता गड्ढा बनाने को प्रोत्साहित करेंगी। वाटर लेवल बनाए रखने हेतु किसानों को खेतों में तालाब खोदने के लिए कहेंगी।बलिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जनभागीदारी से कॉपी, पेन और पहाड़ा पुस्तकें वितरित कर प्रोत्साहित करेंगी। असामाजिक तत्वों पर गांधीवादी तरीके से अंकुश लगाएंगी। घरेलू हिंसा रोकने और एकता-भाईचारे को मजबूत कर शांति स्थापित करने के प्रयास करेंगी।पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि नवरात्रि से ये नवजन कल्याण कार्य शुरू हो रहे हैं, जिन्हें निरंतर जारी रखा जाएगा। बदलाव एक दिन में नहीं आता, लेकिन एक दिन जरूर आएगा।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment