Raipur News : छ ग को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन , चलेगी रायपुर से जबलपुर

संक्षेप

रेल्वे बोर्ड ने रायपुर-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर हरी झंडी दे दी

Raipur News : छ ग को मिलेगी  वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन , चलेगी रायपुर से जबलपुर

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ को जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। रायपुर-जबलपुर के बीच वंदे भारत चलाई जाएगी। 410 किमी का सफर तय करने में ट्रेन को 5.55 घंटे का समय लगेगा। ट्रेन की औसत रफ्तार 69.29 किमी रहेगी। रेल्वे बोर्ड ने रायपुर-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर हरी झंडी दे दी है। जल्द ही इसके शुरू होने की घोषणा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक  बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। लोगों को उम्मीद था कि रेल्वे बोर्ड जल्द ही एस.ई.सी.आर. को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन से एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है।
देश में चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रति किमी जितना किराया लगता है, उतना ही रायपुर-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया होगा।

सप्ताह के शुक्रवार के दिन मेंटनेंस पर रहेगी व परिचालन नही होगी 
रायपुर- जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाए‌गा।  ट्रेन पूरी तरह चेयरकार है। 
ट्रेन जबलपुर से सुबह 7.25 को रवाना होगी वहीं दोपहर 1.20 बजे रायपुर पहुंच जाएगी विपरीत दिशा में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी और रात 9.10 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी।
Comment
Comment
Comment