Sarangarh news : रावत जाति को तत्काल केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने की मांग — झेरिया यादव समाज

संक्षेप

झेरिया यादव प्रतिनिधिमंडल ने OBC में रावत शामिल करने की सख्त अपील की

Sarangarh news : रावत जाति को तत्काल केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने की मांग — झेरिया यादव समाज

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर/बिलाईगढ़ — झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह में सौजन्य भेंट कर रावत जाति को तत्काल केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अनेक यादव परिवार रावत उपनाम का उपयोग करते हैं, परंतु केंद्रीय OBC सूची में नाम नहीं होने के कारण समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों, छात्रवृत्तियों तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में आरक्षण एवं अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। इससे हजारों प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अवसरों से वंचित हो रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी है, पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को देखते हुए शीघ्र निर्णय की मांग की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय नेहरू निषाद भी उपस्थित रहे और उन्होंने समाज की मांग को न्यायोचित बताया तथा आवश्यक पहल करने की अपेक्षा व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे प्रदेश के सांसदों को ज्ञापन सौंपकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएंगे और दिल्ली में संबंधित केंद्रीय अधिकारियों तथा आयोग से नियमित भेंट कर अपनी मांग उठाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव, भगवती यादव, लोमश यादव, तीरथ यादव, भानु यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Comment
Comment
Comment