Raigarh news : रायगढ़ घरघोड़ा फॉरेस्ट में डुबकी बनी काल: नदी में तैरते मिले दो हाथियों के शव

संक्षेप

वन्यजीव संकट: रायगढ़ की कुरकुट नदी में 5 साल के हाथी समेत दो की मौत

Raigarh news : रायगढ़ घरघोड़ा फॉरेस्ट में डुबकी बनी काल: नदी में तैरते मिले दो हाथियों के शव

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायगढ़। घरघोड़ा फारेस्ट रेंज के कुरकुट नदी में दो हाथियों की लाश तैरती हुई मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेंजर समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव निकालने का अभियान शुरू किया।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में करीब 19 हाथियों का झुंड घूम रहा था। बुधवार को ग्रामीणों ने कक्ष क्रमांक 1273 के पास नदी किनारे दो मृत हाथी देखे और तत्काल वन विभाग को सूचित किया।


प्रभारी रेंजर के नेतृत्व में टीम ने एक पांच वर्षीय हाथी का शव नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे शव को निकालने का प्रयास जारी है।मौके पर डॉक्टरों की टीम और डॉग स्क्वायड तैनात है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम होगा, जिसकी रिपोर्ट से मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। प्रारंभिक आकलन में नहाते या नदी पार करते समय डूबने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई।

Comment
Comment
Comment