Balod News: गोण्डवाना समाज संभाग मोहला के संभागीय पदाधिकारियों का गठन रविवार 08 जून को गोण्डवाना भवन डौण्डी में

संक्षेप

समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

Balod News: गोण्डवाना समाज संभाग मोहला के संभागीय पदाधिकारियों का गठन रविवार 08 जून को गोण्डवाना भवन डौण्डी में

विस्तृत खबरें


बालोद, 22 मई 2025 गोण्डवाना समाज संभाग मोहला के संभागीय पदाधिकारियों का गठन कार्यक्रम रविवार 08 जून को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के गोण्डवाना भवन में आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम लिम्हाटोला में 19 से 21 मई तक आयोजित तीन दिवसीय महासभा के अंतिम दिन 21 मई को अत्यधिक बारिश हो जाने के वजह से संभागीय पदाधिकारियों के गठन प्रक्रिया को संपन्न नही किया जा सका। जिसके फलस्वरूप कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों एवं समाज के लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से रविवार 08 जून को  महासभा के मुख्य कमिटी के अलावा महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्णय लिया गया है। समाज प्रमुखों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को रविवार 08 जून को गोण्डवाना भवन डौण्डी में सुबह 11 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Comment
Comment
Comment