Balod news : बालोद जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने रचा चमत्कार, समय पर ऑपरेशन से मरीज को तत्काल राहत

संक्षेप

जांघ की टूटी हड्डी जोड़ी, बुजुर्ग रामकली को मिली नई जिंदगी

Balod news : बालोद जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने रचा चमत्कार, समय पर ऑपरेशन से मरीज को तत्काल राहत

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद, 28 फरवरी 2026. जिला चिकित्सालय बालोद के कुशल चिकित्सकों ने एक और सफलता की मिसाल कायम की है। यहां अस्थि रोग विशेषज्ञों की टीम ने बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी निवासी 56 वर्षीय बुजुर्गा श्रीमती रामकली बाई की दायीं जांघ की टूटी हड्डी का शुक्रवार 27 फरवरी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया। समय पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधा ने मरीज को बड़ी राहत प्रदान की है, जो जिला अस्पताल की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की हड्डी 23 फरवरी को टूट जाने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आर.के. श्रीवास्तव के सटीक निर्देशों पर अस्थि रोग विशेषज्ञों ने गहन जांच के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉक्टरों की टीम ने न केवल सर्जरी में महारत दिखाई, बल्कि मरीज की उम्र को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरती।ऑपरेशन में अग्रणी भूमिका निभाई अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सोरी, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. एन.के. साहू और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अविनाश मंडावी ने। मुख्य अधीक्षक श्री आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ऐसी जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण मरीजों को जिला मुख्यालय से बाहर भटकना नहीं पड़ता। ऑपरेशन थिएटर स्टाफ ने भी सराहनीय योगदान दिया। इसमें श्रीमती एस. देवदास, श्रीमती एसनेताम, श्रीमती शिरीन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, श्री चैतराम, श्रीमती भगवती और कोमल शामिल रहीं।श्रीमती रामकली बाई ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि समय पर इलाज न मिला होता तो उनकी हालत और बिगड़ जाती। जिला चिकित्सालय बालोद अब क्षेत्रवासियों के लिए विश्वास का केंद्र बन चुका है, जहां सरकारी सुविधाओं का बेहतरीन उपयोग हो रहा है।


Comment
Comment
Comment