Sarangarh News : सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग ने 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड का लाभ दिया

संक्षेप

सुशासन तिहार में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड का लाभ

Sarangarh News : सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग ने 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड का लाभ दिया

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए कुल 859 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान, योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी तथा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सीधे संवाद के उद्देश्य से संचालित किया गया।
अभियान के दौरान खाद्य विभाग को प्राप्त आवेदनों के आधार पर तीनों विकासखंडों में नए राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने तथा अपात्र या आवश्यकतानुसार नाम विलोपित करने की कार्रवाई की गई।
विकासखंड सारंगढ़ में 55 नए राशन कार्ड बनाए गए, 86 राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए तथा 92 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
विकासखंड बरमकेला में 88 नए राशन कार्ड जारी किए गए, 39 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए और 71 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 नए राशन कार्ड बनाए गए, 105 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 123 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
खाद्य विभाग के अनुसार, सुशासन तिहार 2026 के दौरान राशन कार्ड से संबंधित कुल 859 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सेवाओं के त्वरित निष्पादन पर लाभार्थियों ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comment
Comment
Comment