Sarangarh News : गोपाल बाघे का भाजपा पर हमला: 'भाजपा परिवार उजाड़ रही, कांग्रेस बसाने का काम करती है'

संक्षेप

भाजपा गरीबों को उजाड़ रही, कांग्रेस बसा रही: बाघे

Sarangarh News : गोपाल बाघे का भाजपा पर हमला: 'भाजपा परिवार उजाड़ रही, कांग्रेस बसाने का काम करती है'

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़। छग में भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी के बाद प्रदेश की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह आरोप जिकांग्रेस कमेटी महामंत्री गोपाल बाघे ने लगाया है। उन्होंने कहा कि - भाजपा सरकार गरीबों के परिवार उजाड़ने में लगी हुई है, जबकि कांग्रेस हमेशा गांव बसाने और लोगों को बसाने का कार्य करती रही है।बाघे ने रायपुर के नकटी गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि - 29 जून को भारी बारिश के बीच 85 गरीब परिवारों के मकानों पर बुल डोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया, जो सरकार की कार्यशैली को उजागर करता है। इसी तरह जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में वन विभाग द्वारा तीन गरीब परिवारों के मकान तोड़े गए।

उन्होंने आगे बताया कि - वर्ष 25 में रायपुर नगर निगम द्वारा सैकड़ों परिवारों को बेघर किया गया। वहीं रायगढ़ के मेरिन ड्राइव काया घाट, केलो नदी किनारे बसे सैकड़ों गरीबों के मकानों को तोड़ा गया। जून 2026 में रायगढ़ के कैनाल रोड निर्माण के लिए जोगीडीपा क्षेत्र के 35 से अधिक घरों सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के 33 मकानों को भी हटाया गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। धमतरी के सलयवार पारा में दर्जनों घरों को तोड़ा गया, जबकि बिलासपुर नगर निगम ने सैकड़ों मकानों को हटाया। सरकंडा क्षेत्र के बसौड़ा मोहल्ले में लगभग 200 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इसकेअलावा बलरामपुर में 23 और रामानुजगंज में वन विभाग द्वारा 34 मकानों को तोड़ा गया। बाघे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि - सरकार को कार्रवाई करनी ही है तो बड़े लोगों के अवैध बंगले और सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती । उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों पर ही बुलडोजर चलवा रही है। कां ने हमेशा गरीबों को बसाने और गांव के विकास का कार्य करती है।

Comment
Comment
Comment