Raipur News : गांजा और 9 लाख रुपये नगद के साथ हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चन्द्राकर गिरफ्तार

संक्षेप

4 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ 9 लाख के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : गांजा और 9 लाख रुपये नगद के साथ हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चन्द्राकर गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर , रायपुर थाना अभनपुर क्षेत्र के उपरपारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और लाखों की नगद राशि के साथ हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चन्द्राकर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और अभनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के पास से 4 किलो 500 ग्राम गांजा, 9 लाख रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 9.52 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप चन्द्राकर (उम्र 48 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10 उपरपारा, अभनपुर, एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, आबकारी, जुआ समेत दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका है। इस कार्रवाई के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के निर्देश पर नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उपरपारा रेलवे स्टेशन डबरी के पास दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा रखने और अपने घर में भी गांजा छिपा होने की बात कबूल की। पुलिस टीम में अभनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, एण्टी क्राईम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, आर. अविनाश देवांगन, गौरीशंकर साहू, उपनिरीक्षक बी.के. सोम, प्र.आर. बलराम ध्रुव, आर. मुलायम सिंह कुंजाम एवं महिला आरक्षक निम्मी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment