New Delhi News : संसद में बृजमोहन अग्रवाल का बयान छ.ग. की विकास कार्यों के रिपोर्ट पेश

संक्षेप

संसद में बृजमोहन अग्रवाल का धमाका: केंद्र के सामने पेश की विकास रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ के लिए क्या हैं खास

New Delhi News : संसद में बृजमोहन अग्रवाल का बयान छ.ग. की विकास कार्यों के रिपोर्ट पेश

विस्तृत खबरें

नई दिल्ली/रायपुर: लोकसभा में सोमवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) की रिपोर्टों पर सरकार की कार्रवाइयों का जोरदार ब्योरा पेश कर केंद्र को विकास यात्रा की झलक दिखाई।  छत्तीसगढ़ के सांसद ने ऊर्जा से लेकर वस्त्र उद्योग तक की योजनाओं की प्रगति बताते हुए कहा कि ये कदम न सिर्फ पारदर्शिता दिखाते हैं, बल्कि जनकल्याण और सर्वसमावेशी विकास का संकल्प भी मजबूत करते हैं। नवीकरणीय ऊर्जा में छत्तीसगढ़ को बूस्ट अग्रवाल ने सोलर पार्क और अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की तेज प्रगति पर जोर दिया, जो भारत को सौर ऊर्जा महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।  छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ये परियोजनाएं ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और विकास को गति मिलेगी।ग्रामीण सड़कें और ग्रीन हाईवे: छत्तीसगढ़ के गांव जुड़ेंगे मुख्यधारा सेप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सांसद ने बताया कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों का मुख्य सड़कों से जुड़ाव शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों में क्रांति लाया है। ग्रीन हाईवे परियोजनाओं ने पर्यावरण-अनुकूल राजमार्ग बनाकर छत्तीसगढ़ के यात्रियों की सुगमता बढ़ाई और हरित विकास को मजबूती दी।रेलवे और वस्त्र उद्योग: छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयां अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देगा।  PM MITRA पार्क योजना सिक टेक्सटाइल यूनिट्स के पुनर्जीवन से वस्त्र उद्योग को पुनर्जीवित करेगी, जिससे राज्य में रोजगार और निर्यात बढ़ेगा। अग्रवाल का यह बयान केंद्र सरकार के तेज विकास मॉडल का प्रमाण है, जो छत्तीसगढ़ तक हर नागरिक को लाभ पहुंचाने का वादा करता है। 

Comment
Comment
Comment