Raipur News : शासकीय प्राथमिक शाला परसनगर में शाला प्रवेशोत्सव पर किया गया न्यौता भोज व वृक्षारोपण का आयोजन

संक्षेप

शासकीय प्राथमिक शाला परसनगर में शाला प्रवेशोत्सव पर किया गया न्यौता भोज व वृक्षारोपण का आयोजन

Raipur News : शासकीय प्राथमिक शाला परसनगर में शाला प्रवेशोत्सव पर किया गया न्यौता भोज व वृक्षारोपण का आयोजन

विस्तृत खबरें

रायपुर-छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले खाने को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की पहल है. यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है. कोई भी व्यक्ति, समुदाय के लोग अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर या स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकता है।



इसी क्रम में देवेंद्र नगर सेक्टर 3 रायपुर निवासी अंकित दास मानिकपुरी ने शाला  प्रवेशोत्सव के अवसर पर नगर के शासकीय प्राथमिक शाला पारस नगर में न्यौता भोजन का आयोजन किया जहाँ मध्याह्न भोजन में खीर,पुलाव चटनी के साथ 40 स्कूली बच्चों को घर से बने पूड़ी सब्ज़ी मिठाई नमकीन अपने परिवार के सदस्यों के साथ परोसा।



साथ ही सभी जनमानस को इस प्रकार से सपरिवार अपने आस पास के शाला में न्यौता भौज आयोजन करने हेतु अपील भी किया। उक़्त शाला में यह दूसरी बार मानिकपुरी परिवार के द्वारा न्यौता भोजन का कार्यक्रम था जिसमें बच्चों के साथ शाला के समस्त स्टाफ़ ने भी न्यौता भोज का आनंद लिया।
शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार ने नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई व गणवेश सहित पुस्तक वितरण किया व आशीर्वाद दिया। साथ ही मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गांडेचा, गोपाल ठाकरे ने संबोधित किया व वृक्षारोपण कर एक पौधा माँ के नाम से लगाने का सभी को संदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र नगर रेसिडेंस सोसायटी के सचिव अंकितदास मानिकपुरी,परिवार से सरस्वती मानिकपुरी,पूर्णिमा मानिकपुरी,अक्षत मानिकपुरी,कवीर मानिकपुरी,अवंतिका मानिकपुरी, अक्षत दास, डोमेश साहू, विद्यासोनी व शाला परिवार से मुकेश सलावत प्रधान पाठक पारस नगर शाला के ,बालगोविंद साहू,ललिता सेंद्रे,सूक्ष्मा बग्गा,रेणु कुज़ूर,समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व स्टाफ़ मौजूद थे।
Comment
Comment
Comment