Raipur News : लता उसेंडी बन सकती है मंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर नें दिए संकेत

संक्षेप

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर सियासी हलचल मचाB

Raipur News : लता उसेंडी बन सकती है मंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर नें दिए संकेत

विस्तृत खबरें

रायपुर। विष्णुदेव मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान ने सियासी हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने लता उसेंडी को मंत्री बनाए जाने का जिक्र किया है. दरअसल भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अपने संबोधन के दौरान खट्टर ने मंच में बैठी लता उसेंडी को लेकर कहा कि 2003 में वह कोंडागांव से विधायक बनी थी. अभी मंत्री हैं. इस पर उन्हें टोका गया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी मंत्री बन रही हैं. मौके की नजाकत को भांपते हुए खट्टर ने तुरंत कहा, मंत्री बनने की बात से उत्साह आया होगा.

बता दें कि लता उसेडी कोंडागांव से 2003 में पहली बार विधायक बनी थी. 2023 के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम को हराकर विधायक बनी है. लता उसेंडी ने ओडिशा चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी. इसके चलते उन्हें ओडिशा की सहप्रभारी भी बनाई गई है. अब उन्हें मंत्री कहकर संबोधित करने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है.

Comment
Comment
Comment