Sarangarh News : सारंगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भव्य स्वागत, विधायक निवास में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

संक्षेप

सारंगढ़ में डॉ. चरणदास महंत का भव्य स्वागत

Sarangarh News : सारंगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भव्य स्वागत, विधायक निवास में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सारंगढ़ प्रवास के दौरान विधायक निवास पहुंचने पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जोरदार नारों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने डॉ. महंत का तिलक लगाकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उनके सुपुत्र सूरज महंत, विधायक शेषराज हरबंश तथा पूर्व विधायक विनय जायसवाल का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं शॉल से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोपाल, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता आनंद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे, सूरज तिवारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, वरिष्ठ नेता राधे जायसवाल, जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल, बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, जनपद सभापति श्रीमती कोमल शशि पटेल, तारा चंद पटेल, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपने संकल्प को दोहराया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और विधायक निवास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से गुलजार रहा।
Comment
Comment
Comment