Sarangarh News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 94 किलो गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

संक्षेप

डोंगरीपाली पुलिस ने 94 किलो गांजा सहित 2 आरोपी को किया ट्रेक्टर जब्त ,,

Sarangarh News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 94 किलो गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की डोंगरीपाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक आयशर ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9.40 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग स्थित डोंगरीपाली मोड़ पर घेराबंदी की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर ट्रक क्रमांक UP30DT5256 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में लदी लगभग 12 टन इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 94 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक जगत मोदक (52), निवासी धनबाद (झारखंड) तथा खलासी सुनील बर्मा (40), निवासी नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 94 किलो गांजा, एक आयशर ट्रक एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 27/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे, छोटे लाल सिदार, प्रधान आरक्षक गजानंद पटेल तथा आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सुदर्शन राणा, गोपी सिदार, किरण यादव सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment