Sarangarh news : सारंगढ़ में खनिज पट्टा विवाद: RTI ज्ञापन से उठी पारदर्शिता की मांग, रायगढ़ जैसी पर्यावरणीय तबाही का खतरा

संक्षेप

खनिज पट्टा ई-नीलामी में पारदर्शिता की मांग: RTI से ग्रामीण हितों पर ज्ञापन - बिनोद

Sarangarh news : सारंगढ़ में खनिज पट्टा विवाद: RTI ज्ञापन से उठी पारदर्शिता की मांग, रायगढ़ जैसी पर्यावरणीय तबाही का खतरा

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में खनिज पट्टा आवंटन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ई-नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रभावित गांवों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि - संचालनालय भौमिकी एवं खनिज विभाग द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी पत्र के आधार पर चिन्हित ब्लॉकों की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए । प्रभावित गांवों की जानकारी सूचना अधिकार में मांगी है। ज्ञापन में विशेष रूप से खैराहा, कुटेला, दुर्गापाली, खम्हारडीह, चंदाई, जुनाडीह, हरिहर  पाली, भोजपुर, पचपेड़ी, भैंसदहान, गाताडीह एवं सुलोनी जैसे प्रभावित ग्रामों का उल्लेख किया गया है । बिनोद भारद्वाज ने इन सभी गांवों से संबंधित खनिज पट्टा, ई-नीलामी प्रक्रिया, राजस्व स्थिति व संभावित प्रभावों की विस्तृत जान कारी उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के हितों की रक्षा पर ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने यह भी कहा कि - खनिज पट्टा आवंटन से पहले स्थानीय ग्रामीणों के हितों, पर्यावरणीय प्रभाव और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखा जाना आवश्यक है । उन्होंने प्रशासन से मांग की कि - सभी संबंधित जानकारियां सार्वजनिक कर ग्रामीणों को अवगत कराया जाए, ताकि - किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
Comment
Comment
Comment