Sarangarh news : विधायक उत्तरी जांगड़े ने मां कौशलेश्वरी मंदिर में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

संक्षेप

कोसीर स्थित मां कौशलेश्वरी मंदिर में आस्था के सैकड़ो दीप प्रज्वलित

Sarangarh news : विधायक उत्तरी जांगड़े ने मां कौशलेश्वरी मंदिर में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़ - कोसीर । शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरा आंचल भक्तिमय हो चला है और भक्तजन मां दुर्गा के आराधना में लीन है।जगह-जगह विराजी जगत जननी कि लोग पूजा आराधना कर मनोकामना द्वीप प्रज्वलित कर भक्ति में शराबोर है और चारों तरफ नवरात्रि की धूम मची हुई है।ग्राम्य देवी के रूप में विराजमान कोसीर स्थित मां कौशलेश्वरी मंदिर मैं भी आस्था के सैकड़ो दीप प्रज्वलित किए गए हैं जहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन कर अपने आप को धन्य पा रहे हैं आज सप्तमी के शुभ अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े भी मां कौशलेश्वरी मंदिर पहुंची उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद ली और महाभंडारा में शामिल होकर ।



भक्तों को प्रसाद वितरण की इस अवसर पर उन्होंने समस्त जिले वासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व हम सब के लिए खुशियां उत्साह और उमंग लेकर आती है इस पर्व को सभी उत्सव के रूप में मनाते हैं माता कुशलाई के दरबार में मत्था टेक मैंने सभी के लिए मंगल कामना की माता रानी सभी की मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे ऐसी में कामना करती हूं।
Comment
Comment
Comment