CG Raipur news : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर व बस्तर में बारिश से तापमान में गिरावट; अगले 5 दिनों तक गरज-चमक व तेज हवाओं की आशंका

संक्षेप

छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश: दंतेवाड़ा-रायपुर-बस्तर में बारिश, 5 दिन तक सक्रिय मौसम

CG Raipur news : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर व बस्तर में बारिश से तापमान में गिरावट; अगले 5 दिनों तक गरज-चमक व तेज हवाओं की आशंका

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के साथ ही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने लगी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर और बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खुशनुमा रहा। दिन में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय मौसमी द्रोणिकाओं के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात की आशंका जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बस्तर जिले के जगदलपुर में 5 सेंटीमीटर, नानगुर में 2 सेंटीमीटर तथा दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कटेकल्याण, गीदम, बलरामपुर, भैरमगढ़ और गादीरास में भी बारिश दर्ज की गई।
Comment
Comment
Comment