Sukma news: नक्सलियों ने खेला खूनी खेल एक ग्रामीण की फिर हत्या

संक्षेप

नक्सलियों का आतंक : पूर्व विधायक के रिश्तेदार की बेरहमी से कर दी हत्या

Sukma news: नक्सलियों ने खेला खूनी खेल एक ग्रामीण की फिर हत्या

विस्तृत खबरें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है. घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ की है, जहां नक्सलियों ने 65 वर्षीय कलमू हिड़मा की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक कलमू हिड़मा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल, ग्रामीण की हत्या किस वजह से की गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

Comment
Comment
Comment