Balod News: डोंडी लोहारा नगर में पंडरिया विधायक भावना बोहरा का हुआ आगमन

संक्षेप

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत

Balod News: डोंडी लोहारा नगर में पंडरिया विधायक भावना बोहरा का हुआ आगमन

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ डोंडी लोहारा :- आज दोपहर दल्लीराजहरा जाते वक्त पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा का कालीमाता मंदिर समीप  भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजपरिवार से कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बालोद जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, आसपास के सभी मंडलों के अध्यक्ष पार्षद गण मौजूद रहे।


   काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी प्रत्याशीयो का हौसला बढ़ाया और अपने छोटे सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक जुट होकर भाजपा को विजयी दिलवाये जिससे केंद्र और राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार से भाजपा के विभिन्न योजानाओं का क्रियान्वयन हो सके।

  इस अवसर पर कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को भारी मतों से विजयी बनाने से लेकर सभी पार्षदों को भी एक जुटता का परिचय देते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दिये।


इस अवसर पर लोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास स्थान पर भोजन कर दल्ली राजहरा की ओर प्रस्थान किये।

इस भेंट मुलाकात में के अवसर पर डोण्डी लोहारा नगर पंचायत के गणमान्य नागरिकों के साथ , सभी वार्डो की महिलाएं बच्चे बूढ़े युवावर्ग भी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल नगर संयोजक जयेश ठाकुर, देवालाल ठाकुर बलराम गुप्ता जनभागीदारी अध्यक्ष जशराज शर्मा,महावीर तातेड़ महेंद्र जायसवाल,दिलीप बाफना, राजू भंसाली, हरीश कटझरे , निखिल शर्मा ,प्रणव साहू, गोपी साहू, बंटी रजक, लिलेंद्र सिन्हा, रूपेश सिन्हा, राजू सिन्हा, जीतू सोनी , मोंटी , देवाशीष यादव, 

महिलाओं में मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, माया ठाकुर, ममता यादव ,पायल सोनी,लता गुप्ता,सौहाद्र देवांगन,सुभद्रा टांडेकर,भारती यादव , नेहा उपाध्याय सहित अन्य पार्षद प्रत्याशी तथा ग्राम किसान समिति के सभी सदस्य तथा युवा भाई उपस्थित रहे ।

Comment
Comment
Comment