MMAC News : जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

संक्षेप

इंटेलिजेंस सिक्यॉरिटी सर्विसेज द्वारा 178 महिला एवं पुरुषों को दिया गया नियुक्ति पत्र

MMAC News : जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र  द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ मोहला 19 जुलाई 2025। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव द्वारा गत दिवस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 245 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्लेसमेंट कैंप में सनसुर सृष्टि इंटरप्राइजेस राजनांदगांव एवं सेफ इंटेलिजेंस सिक्यॉरिटी सर्विसेज भिलाई के द्वारा विभिन्न पदों जैसे फायरमैन 20, ब्रांच मैनेजर 33, सिक्योरिटी गार्ड 450, सिक्योरिटी सुपरवाइजर 100, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर 10, ड्राइवर 10, केयरटेकर 100, लेबर 200 पदों के संबंध में जानकारी, मार्गदर्शन प्रदान किया गया । जिसमें सेफ इंटेलिजेंस सिक्यॉरिटी सर्विसेज भिलाई के द्वारा 178(128 पुरुष एवं 50 महिला) युवाओं को काउंसिलिंग पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया। इसी तरह सनसुर सृष्टि इंटरप्राइजेस राजनांदगांव द्वारा अर्हताधारी युवाओं को 25 जुलाई को साक्षात्कार हेतु सूचना दी गई। आयोजित कैंप में  युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।


Comment
Comment
Comment