Raipur News : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का वर्चुअली शुभारंभ

संक्षेप

प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का करेंगे शुभारंभ

Raipur News : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का वर्चुअली शुभारंभ

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर 16 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक श्री रजत बंसल एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को संचालक एवं कलेक्टर, एसएसपी श्री संतोष सिंह ने देखा। इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment