Balod news : बालोद में लिफ्ट मांगकर युवक से लूट: चाकू दिखाकर 9 हजार रुपए और बाइक लूटी, आरोपी फरार

संक्षेप

बालोद में लिफ्ट मांगकर युवक के कमर पर टिकाया चाकू: 9 हजार रुपए और बाइक लूटकर फरार

Balod news : बालोद में लिफ्ट मांगकर युवक से लूट: चाकू दिखाकर 9 हजार रुपए और बाइक लूटी, आरोपी फरार

विस्तृत खबरें

 न्यूज रूटीन @  बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक को लिफ्ट देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। सुनसान रास्ते में लिफ्ट लेने वाले बदमाश ने युवक की कमर पर चाकू टिकाकर उसे धमकाया और 9 हजार रुपए नकद के साथ उसकी बाइक लूट ली। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी–जेठानी नाला के पास की है।पीड़ित पुरूर निवासी जितेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह सामान खरीदी करने पुरूर से गुरुर आया था। रास्ते में पुरूर चौक पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी, जिसे उसने बैठा लिया। युवक बोहारडीही के इंडियन पेट्रोल पंप के पास उतर गया, लेकिन पेट्रोल भरवाने के दौरान दोबारा उसके पास पहुंचा और बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद उसने फिर से लिफ्ट मांगी और पीड़ित ने उसे साथ बैठा लिया।जब वे देवरानी–जेठानी पुल के पास पहुंचे, तो आरोपी ने सुनसान जगह देखकर बाइक रुकवाई। तभी उसने चाकू निकालकर धमकाते हुए कहा — “जो भी है दे दे, वरना पेट में चाकू घुसा दूंगा।” डर के मारे जितेंद्र ने अपनी बाइक (CG 05 W 9474) और 9 हजार रुपए लौटा दिए। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर गुरुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comment
Comment
Comment