Sarangarh News : सरस्वती साइकिल योजना: पिण्डरी स्कूल की 22 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा को मिलेगा नया बल

संक्षेप

पिण्डरी में 22 छात्राओं को मिली साइकिल

Sarangarh News : सरस्वती साइकिल योजना: पिण्डरी स्कूल की 22 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा को मिलेगा नया बल

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़। छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिण्डरी में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 22 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर पटेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुँचने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा।

कार्यक्रम में शिक्षक राजू बरेठ, संरक्षक विशाल कुर्रे, प्रेमलाल बसंत, रामलाल वारे, नरसिंह महेश, रोहित बसंत एवं रामगुलाल साहू सहित विद्यालय परिवार, शाला विकास समिति के सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।


Comment
Comment
Comment