Bilaigarh news : पटवारी आशीष भारद्वाज पर रिकार्ड सुधार करने के नाम रिश्वत की मांग को लेकर लगा गम्भीर आरोप :

संक्षेप

रायकोना में 50 हजार रिश्वत की मांग ! सरसींवा पटवारी आशीष भारद्वाज पर रिश्वत लेने के लगे आरोप

Bilaigarh news : पटवारी आशीष भारद्वाज पर रिकार्ड सुधार करने के नाम रिश्वत की  मांग को लेकर लगा गम्भीर आरोप :

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा तहसील क्षेत्र के गाताडीह पटवारी हल्का नंबर 17 में पदस्थ पटवारी आशीष भारद्वाज पर किसानों से जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के नाम पर मोटी रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला अब राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है, जहां ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया है।
किसानों के सीधे आरोप
रायकोना गांव के किसान रमेश साहू ने शिकायत की कि खसरा नंबर की त्रुटि सुधार के लिए पटवारी ने पहले 15 हजार रुपये और बाद में 50 हजार रुपये तक की मांग की। एक अन्य किसान धर्मेश साहू ने बताया कि पटवारी ने दबाव बनाया, धमकी दी और काम न करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे कई किसानों का खेती का काम ठप हो गया है।
'ट्रांसफर-पेंशन' की धमकी से दबाव
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारी को किसी कार्रवाई का डर नहीं है। वह खुले तौर पर कहता है, 'ट्रांसफर या सस्पेंड हो जाऊंगा, फिर भी पेंशन मिलेगी', और इसी बहाने किसानों पर दबाव बनाता है। साथ ही, उसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच हो तो भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क उजागर हो सकता है, ऐसा स्थानीय लोग मानते हैं।
पटवारी का इनकार, विभाग चुप
पटवारी आशीष भारद्वाज ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, 'ये झूठे हैं, सबूत दो तो कार्रवाई करो।' फिलहाल तहसीलदार या कलेक्टर कार्यालय से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जांच शुरू, कार्रवाई की उम्मीद
मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने एसडीएम और कलेक्टर को शिकायत सौंपी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य निकलते हैं और प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है या नहीं। यह घटना स्थानीय किसानों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैला रही है।
Comment
Comment
Comment