Durg news : होटल में ले जाकर नाबालिक से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप

होटल में ले जाकर नाबालिक से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Durg news : होटल में ले जाकर नाबालिक से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन@ भिलाई नगर, 30 जनवरी। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसने एक विवाह समारोह में लड़की को देखा और इंस्टाग्राम आईडी में खोज उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करने लगे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोपी अरमान ने लड़की को मैसेज कर बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। जहां अरमान पहले से अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है। शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई है। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी दी। बाद बच्ची ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment