Delhi News : देश में लंबे समय तक चिलचिलाती गर्मी (हीट वेव) की आशंका ।। प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक; आईएमडी ने किया अर्लट

संक्षेप

प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक; आईएमडी ने किया अर्लट

Delhi News : देश में लंबे समय तक चिलचिलाती गर्मी (हीट वेव) की आशंका ।।   प्रधानमंत्री  मोदी ने की बैठक; आईएमडी ने किया अर्लट

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ नई दिल्ली :  देश में अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी की आशंक दिखने लगी है. देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. गर्मी के महीनों में मौसम की स्थिति खराब होने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और केंद्र, राज्य तथा जिला स्तर पर सरकारों के सभी अंगों से तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बयान में कहा गया है कि आवश्यक दवाओं, तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस और पीने के पानी की उपलब्धता के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया.  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में कहा था कि अप्रैल से जून की अवधि के दौरान भारत में अत्यधिक गर्मी की संभावना है. मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय हिस्सों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।
प्रधानमंत्री ने बैठक में टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे सभी मंचों के माध्यम से विशेष रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में आवश्यक सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) जागरूकता सामग्री के समय पर प्रसार पर जोर दिया।

Comment
Comment
Comment