Mungeli News : मुंगेली में अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप

संदिग्ध हालत में युवती की मृत लाश मिलने से मची हड़कंप

Mungeli News : मुंगेली में अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मचा हड़कंप  जांच में जुटी पुलिस

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ मुंगेली ! लोरमी खुड़िया चौकी क्षेत्र में ग्राम दुल्लापुर वनक्षेत्र में एक संदिग्ध हालत में युवती की मृत लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने जुट गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर के सटे हुए वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र मे फैल गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामला शुक्रवार शाम को युवती की अर्धनग्न लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और शिनाख्त करने जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। आज सुबह घटनास्थल पर शव की आवश्यक कार्यवाही पंचनामा कर फॉरेसिक एक्सपर्ट टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। 
फिलहाल, पुलिस 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीओपी माधुरी धुरहि एवं पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई गई।
Comment
Comment
Comment