Sarangarh News : गौ तस्करी करते नाबालिक समेत 3 आरोपी सरसींवा पुलिस के गिरफ्त में

संक्षेप

गौ तस्करी करते 3 आरोपी सहित 2 वाहन जप्त

Sarangarh News : गौ तस्करी करते  नाबालिक समेत 3 आरोपी सरसींवा पुलिस के गिरफ्त में

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरायपाली रोड में मावेसियो से भर कर बूचड़ खाने ले जाते एक टाटा 1109 ट्रक और उक्त तस्करी के पायलटिंग में लगे स्कॉर्पियो वाहन को सरसीवा पुलिस ने जप्त किया है। घटना में एक नाबालिक बालक समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और टाटा ट्रक में 22 नाग मवेशियों को भी जप्त किया गया है।

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया की बुधवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिला की एक ट्रक में मवेशियों को खचाखच भरकर उड़ीसा के बूचड़ खाने ले जाया जा रहा है सूचना पर घेराबंदी किया गया और रेड कार्यवाही की गई जिसमे टाटा 1109 ट्रक क्रमांक OD 16 G 5192 और तस्करी में लगे पायलटिंग वाहन स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक OR 14 R6789 को जप्त किया गया वही मौके से एक नाबालिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 आरोपी फरार हो गए है। पकड़ाए गए आरोपी स्थानीय आरोपी है जो गौ तस्करी मामले में सहयोग कर रहे थे। जिनका नाम गौरव उर्फ गोलू खूंटे उम्र 25 वर्ष, राहुल जांगड़े उम्र 18 वर्ष 5 माह दोनो निवासी ग्राम झुमका है। घटना में टाटा 1109 ट्रैक का चालक और पायलटिंग में लगे स्कॉर्पियो वाहन का मालिक मौके से फरार हो गए है जिनकी पता तलाश सरसीवा पुलिस के द्वारा की जा रही है। वही सभी मवेशियों का हेल्थ चेकअप करा कर नजदीकी गौशाला में छोड़ दिया गया है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment