Bastar News : CM योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, इन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे धुआंधार प्रचार

संक्षेप

चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे सी एम योगी

Bastar News : CM योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, इन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे धुआंधार प्रचार

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन@ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ में आज दूसरा दिन है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी कई विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार करेंगे। 10.30 बजे योगी आदित्यनाथ जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 10.40 को जगदलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुकमा पुलिस लाइन ग्राउंड के लिए रवाना होगें। सुबह 11.15 से सुकमा में योगी आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.35 मिनट पर बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे। 2.15 से 4.30 तक योगी आदित्यनाथ राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे। इसके बाद सीएम योगी शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे।

Comment
Comment
Comment