Korba News : कोरबा जिले में एशिया की सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा में गत रात्रि दो बड़े हादसे

संक्षेप

गेवरा कोयला खदान में हुए हादसे में डोजर जलकर हुई खाक

Korba News : कोरबा जिले में एशिया की सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा में गत रात्रि दो बड़े हादसे

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा- पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में एशिया की सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा में गत रात्रि दो बड़े हादसे हुए।
जानकारी के अनुसार पहले हादसे में निजी कामस्तु कंपनी की एक डोजर में आग लग गई, जिसमें मशीन जलकर खाक हो गई। डोजर चालक छतराम ने समय पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
दूसरे हादसे में ग्राम आमगांव फेस में 42 क्यूबिक मीटर शावेल गणेश के केबल में बोल्डर गिरने से केबल ब्लास्ट हो गया, जिससे उत्पादन ठप्प हो गया।
एसईसीएल के उच्च अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जांच जारी हैं।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की उक्त हादसे से खदान के कार्यों में बाधा पहुंची है और उत्पादन ठप्प हो गया है। उच्च अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द ही कार्यों को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Comment
Comment
Comment