Khairagarh news : खैरागढ़ में दो बड़े उद्योगों का जलवा! जिप बैठक में धान शॉर्टेज से निवेश तक चर्चा

संक्षेप

जिला पंचायत की स्थाई समिति बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों की योजनाओं पर हुई समीक्षा

Khairagarh news : खैरागढ़ में दो बड़े उद्योगों का जलवा! जिप बैठक में धान शॉर्टेज से निवेश तक चर्चा

विस्तृत खबरें


न्यूज रुटीन @ खैरागढ़, 19 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति की द्वितीय बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति श्रीमती जमुना नरेश कुर्रे ने की, जिसमें सदस्य श्रीमती हेमलता मंडावी एवं श्री ललित चोपड़ा सहित उद्योग, सहकारिता, खाद्य, जिला विपणन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम पिछले सत्र में हुई धान खरीदी एवं समितियों में हुए धन शॉर्टेज के संबंध में चर्चा की गई। सहकारिता एवं जिला विपणन कार्यालय के अधिकारियों ने सदस्यों को इस विषय में नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी दी।

इसके पश्चात खाद्य विभाग द्वारा जिले में एपीएल एवं बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत किए जा रहे खाद्यान्न वितरण पर सदस्यों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया गया। मछली पालन विभाग के अधिकारी ने जिले में संचालित मछली पालन समितियों एवं उन्हें दिए जा रहे अनुदानों की जानकारी साझा की।

बैठक में सदस्य सचिव एवं महाप्रबंधक, उद्योग विभाग श्री प्रणय बघेल ने जिले में औद्योगिक विकास के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दो उद्योगपतियों द्वारा संभावित भूमि का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित उद्योगों के लिए कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

साथ ही यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने पर जोर दिया गया। अंत में सभापति द्वारा सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
Comment
Comment
Comment