Sarangarh news : शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा पर संकट

संक्षेप

शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sarangarh news : शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा पर संकट

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनदर्शन के दौरान ग्राम टिमरलगा, हिच्छा और औराचक्का के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हो कर क्षेत्र की गंभीर समस्या को प्रशासन के सामने रखा। ग्रामीणों ने टिमरलगा हिच्छा औराचक्का मार्ग पर शास . मदिरा दुकान को तत्काल बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों ने बताया कि - इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाती हैं, लेकिन शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है । इससे छात्राओं को छींटा कशी, पीछा करने, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करती है। स्थिति गंभीर हो चुकी है कि कई छात्राएं अब स्कूल जाने से भी कतराने लगी हैं, जिससे उनके भविष्य पर संकट गहराने लगा है । महिलाओं ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि इसी रास्ते से वे खेतों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम के लिए जाती हैं, लेकिन शराबियों की हरकतों के कारण उनका आवागमन मुश्किल हो गया है । हर दिन अभद्र टिप्पणी और दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान दोनों प्रभावित हो रहे हैं ।

किसानों ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि - शराबी लोग खेतों में शराब की बोतलें तोड़कर फेंक देते हैं, जिससे खेती के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इससे कृषि कार्य भी बाधित हो रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मुद्दे को लेकर ग्राम टिमरलगा और हिच्छा पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, जिसकी प्रति ज्ञापन के साथ संलग्न की गई है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्राओं, महिलाओं और किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उक्त मदिरा दुकान को शीघ्र बंद या स्थानांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित, शांत और स्वस्थ वातावरण स्थापित हो सके।
Comment
Comment
Comment